करछना: डीहा गांव में घर के अंदर सो रहे व्यक्ति की अज्ञात कारणों से आग लगने से जिंदा जलकर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
करछना थाना क्षेत्र के डीहा गांव में मंगलवार दोपहर घर व बस्ती से 500 मीटर की दूरी पर खेत में बने घर में उक्त का निवासी अशोक कुमार निषाद सो रहे थे। उसी दरमियान अज्ञात कारणों से घर में आग लगने से अशोक कुमार की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिजनों के द्वारा बीड़ी के चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई गई है। करछना थाना की पुलिस जांच में जुट गई है।