कासगंज: कासगंज जिले को ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में यूपी में मिला पहला स्थान, 14,197 आवेदनों का हुआ निस्तारण
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंसुल माहेश्वरी के अनुसार मई 2026 में जिले में कुल 14,905 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 14,197 का निस्तारण किया गया। इनमें 12,848 आवेदन स्वीकृत किए गए, जिससे जिले की निस्तारण दर 95.25 प्रतिशत रही। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों, तहसील स्तरीय अधिकारियों, ई-डिस्ट्रिक्ट टीम और कर्मचारियों को बधाई दी।