लातेहार: जिला निर्माण आंदोलनकारियों को याद करने के लिए कार्निवाल सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन
जिला स्थापना दिवस पर जिला निर्माण आंदोलनकारी को याद करने के लिए शहर के कार्निवाल सभागार में शनिवार की दोपहर करीब दो बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह का उद्घाटन झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह पूर्व पलामू विधायक के एन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।