आरा: जवाहर टोला में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग, दो को लगी गोली, मारपीट एक जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ले में मंगलवार की दोपहर पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमें फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक पक्ष के सिपाही पुत्र समेत दो लोग जख्मी हो गए। वहीं मारपीट के दौरान उसी पक्ष का एक युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।