आरा: जिले में डीएम, एसपी आवास सहित कई जगहों पर जमकर खेली गई होली, लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 भोजपुर जिले में डीएम, एसपी आवास सहित कई जगहों पर जमकर होली खेली गई। सुबह से ही चौक चौराहों पर लोग एक दूसरे को रंग लगाते हुए दिखे। वहीं दूसरी तरफ डीएम राजकुमार, एसपी प्रमोद कुमार के आवास पर रंगमंच के कलाकारों ने होली के कई गीत गाए। होली के मौके पर डीएम राजकुमार ने लोगों को बधाई दी।