आरा: बगवां गांव स्थित राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के बगवां गांव स्थित राइस मिल के समीप अज्ञात वाहन ने बाजार से घर वापस लौट रहे एक अधेड़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अधेड़ घायल हो गया। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।