आरा: भोजपुर में पूर्व के विवाद में दो दोस्तों को मारी गोली घायल दोनों दोस्त को आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जब पूर्व के विवाद में अपराधियों ने आयुष कुमार गुप्ता और दीपू कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दोनों दोस्त को आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है।