आरा: लहंगा डुमरिया गांव में गुटखा के पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक दुकानदार को मारी गोली
Arrah, Bhojpur | Mar 26, 2024 भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंगा डुमरिया गांव में गुटखा के पैसे के विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी। जख्मी दुकानदार को एक गोली दाहिने साइड पंजरी में एवं एक गोली पीठ के बीचों-बीच मारी गई है। जख्मी का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।