संडीला: शाह सुल्तान आलम का 82वां उर्स सम्पन्न, शेख़ राशिद अली मीनाई बोले- इंसानियत, मोहब्बत और अमन का पैगाम देता है उर्स
Sandila, Hardoi | May 20, 2026 सण्डीला में मखदूमज़ादा हज़रत सय्यद मोहम्मद अहमद शाह सुल्तान आलम फातमी चिश्ती का सालाना उर्स शेख़ राशिद अली मीनाई की अध्यक्षता में व मुईज़उद्दीन अहमद साग़री चिश्ती के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। क़स्बा के मोहल्ला अशराफ टोला मंगल बाज़ार स्थित ख़ानक़ाहे चिश्तिया साग़रिया में उर्स कदीमी रवायतों के साथ सम्पन्न हुआ।