सिरोही: सिरोही एसपी के निर्देश पर सरूपगंज में निकाला गया फ्लैग मार्च, डीएसपी सहित थानाधिकारी रहे मौजूद
Sirohi, Sirohi | Apr 29, 2026 सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर सरूपगंज कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएसपी भवरलाल चौधरी के नेतृत्व फ्लैग मार्च निकाला गया जो थाना परिसर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। पुलिस ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान थानाधिकारी गंगाप्रसाद सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।