तुरकौलिया: शुक्रवार को सदर एसडीएम श्रेष्ठ अनुपम ने तुरकौलिया सीएचसी का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सदर एसडीएम श्रेष्ठ अनुपम शुक्रवार को तुरकुलिया सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान वे ओपीडी रजिस्टर,कोल्डचेन व दवा का रख रखाव व भंडार का निरीक्षण किया। जिसके बाद कहा डीप फ्रीजर व फ्रीजर जीवन रक्षक दवा व वैक्सीन रखी जाती है। उसका तापमान मेंटेन रखें ताकि वह खराब न हो, वहीं ओपीडी में आने वाले सभी मरीजो की जांच उपलब्ध दवा दी जाए,ताकि उन्हें बाहर दवा खरीदना न पड़े।