तुरकौलिया: प्राथमिक विद्यालय वृतिया में शिक्षक द्वारा छात्र की पिटाई व शराब पार्टी करने के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
प्राथमिक विद्यालय वृतिया में शिक्षक द्वारा छात्र की बेरहमी से पिटाई व विद्यालय में शराब पार्टी किये जाने से नाराज छात्र व ग्रामीणों ने ताला जड़ किया प्रदर्शन। सूचना पर पहुंचे प्रभारी बीईओ सह डीपीओ अखिल बैभव मामले को सही पाया। जिस पर उन्होंने एचएम सुजीत कुमार व आरोपी शिक्षक लालबाबू को निलंबित करते हुए दो दिनों में दूसरे विद्यालय में स्थान्तरण का भरोसा दिया।