धौलपुर: ब्राह्मण-अग्रवाल समाज पर टिप्पणी से बवाल, नीरजा शर्मा ने सांसद भजनलाल जाटव को घेरा
करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र की राजनीति में उस समय नया विवाद खड़ा हो गया, जब सांसद भजनलाल जाटव के एक कार्यक्रम में दिए गए कथित बयान को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया। राजाखेड़ा से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय बनवारीलाल शर्मा की पुत्रवधू नीरजा अशोक शर्मा ने सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शब्दों ने ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज और व्य