सिमडेगा: भूमि खरीद मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
सीएनटी एक्ट उल्लंघन कर जमीन खरीद मामले में जेल में बंद सिमडेगा निवासी पूर्व मंत्री एनोस एक्का को सोमवार को 12:00 बजे सुप्रीम कोर्ट में बेल मिल गई है। रांची सीबीआई की विशेष अदालत के द्वारा 25 अगस्त को आरोपी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी और इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान उन्हें बेल दिया है।