जबलपुर: गौरीघाट थाने में आरक्षक ने टीआई से की अभद्रता, अनुशासन की उड़ी धज्जियाँ, आरक्षक लाइन अटैच!
ग्वारीघाट थाने में अनुशासनहीनता की धज्जियाँ उड़ाई गई। थाने में गणना के दौरान एक आरक्षक ने टीआई से अभद्रता की सारी हदें पार कर दीं।जानकारी के अनुसार रोज़ाना की तरह ग्वारीघाट थाने में पुलिसकर्मियों की गणना हो रही थी। थाना प्रभारी हरिकिशन आटनेरे कर्मचारियों को निर्देश दे रहे थे, तभी आरक्षक अजय लोधी किसी बात पर उत्तेजित हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गय