बोध गया: बोधगया नगर परिषद में स्टैंडिंग कमिटी चुनाव संपन्न, गौतम कुमार, संजू कुमारी और विजय कुमार मांझी विजयी
Bodh Gaya, Gaya | May 29, 2026 बोधगया नगर परिषद में शुक्रवार को स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में नगर परिषद के सभी वार्ड पार्षदों ने भाग लेकर मतदान किया।मतगणना के बाद गौतम कुमार, संजू कुमारी और विजय कुमार मांझी को विजयी घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।