शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से ड्यूटी कर घर लौट रही एक युवती से छेड़छाड़, मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने सिंधौली थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ नामजद तथा उसके कुछ अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.