गुनौर: राष्ट्रीय लोक अदालत में अमानगंज नगर परिषद की सक्रिय भागीदारी, कर मामलों में मिली राहत
Gunnor, Panna | May 9, 2026 पन्ना में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में नगर परिषद अमानगंज द्वारा त्वरित न्याय एवं आपसी समझौते की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाई गई। लोक अदालत में नगर के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने लंबित प्रकरणों का राजीनामे के माध्यम से निराकरण कराया।