मयूर विहार: एएटीएस ने त्रिलोकपुरी के चांद सिनेमा के पास से एक कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार
पूर्वी दिल्ली जिला की एएटीएस की टीम ने एक कुख्यात बदमाश को त्रिलोकपुरी गिरफ्तार किया है . गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद हुआ है . पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार के तौर पर हुई है.