मयूर विहार: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घड़ोली में निकाला कैंडल मार्च
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मयूर विहार के घड़ोली में कैंडल मार्च निकालकर विरोध जताया.इस कैंडल मार्च में पूर्व निगम पार्षद संजय चौधरी सहित क्षेत्र के आम आदमी पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.कैंडल मार्च के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.