फतुहा: नदी थाना पुलिस ने 700 लीटर देसी शराब, एक टेम्पू व बाइक के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Apr 18, 2026 नदी थाना पुलिस ने 700 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। एक सीएनजी टेंपो और एक बाइक को भी जब्त किया है। पहले सिक्स लेन पुल के पास से एक सीएनजी टेंपो पर लोड 360 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। वही बांस तल के पास से 360 लीटर देसी शराब, एक बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। फतुहा डीएसपी 2 संजीव कुमार ने बताया है।