बक्सर: मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता के साथ मारपीट, महिला थाना में मामला दर्ज.
Buxar, Buxar | May 22, 2024 दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरा नहीं होने से नाराज ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे घर से बेदखल कर दिया. यह मामला सिकरौल थाना के रेंका निवासी गणेश यादव की पुत्री निशु कुमारी से संबंधित है. निशु का विवाह 20 मई 2022 को कोरान सराय थाना के परमानपुर निवासी बीरबल यादव के पुत्र भिखारी यादव उर्फ प्रदीप यादव से हुआ था.