मंझनपुर: आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर सीओ ने मंझनपुर में समीक्षा गोष्ठी में दिए सख्त निर्देश
मंझनपुर पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आईजीआरएस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों एवं प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की समीक्षा के लिए गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न थानों एवं शाखाओं से संबंधित लंबित और निस्तारित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।