बांका: फुल्लीडुमर में बम से हुई हत्या के 6 दोषियों को अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Banka, Banka | May 21, 2026 फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के अमझर गांव में घर में घुसकर बम से हत्या करने के मामले में गुरुवार को अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। गुरुवार की दोपहर 3 बजे एडीजे चतुर्थ ओमप्रकाश की अदालत ने छह आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।