भादरा: पुलिस ने गैंगस्टर गिरोह पर की बड़ी कार्रवाई, फायरिंग मामलों में सरगना सहित 5 आरोपित गिरफ्तार
भिरानी क्षेत्र में शराब ठेकों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरगना सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई की गई। अन्य आरोपियों की तलाश व पूछताछ जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ नरेंद्र सिंह मीना ने बुधवार दोपहर एक बजे प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी।