सादाबाद: सादाबाद कस्बे में धूमधाम से निकली डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा, राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने किया शुभारंभ
सादाबाद कस्बे के काशीनगर से शुक्रवार को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अनुयाइयों के द्वारा धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई है। इस शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के द्वारा फीता काटकर किया गया। जगह जगह लोगों के द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया है।