शनिवार 3 बजे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से शहर के प्रमुख बाजारों में निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान फव्वारा चौक, मिर्ची बाजार, गल्ला बाजार, गोलगंज, संतरा मार्केट और बुधवारी बाजार क्षेत्र की दुकानों की जांच की गई।