ऊंचाहार: जगतपुर के छोटी टिकरिया के पास खेत में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टिकरिया गाँव के पास रविवार की सुबह, धान के खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी, थाना प्रभारी वागीश कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, महिला के शरीर के कुछ हिस्सों में चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।रीता के रूप में पहचान हुई है।