चरखारी: चरखारी थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अपहृता को किया बरामद
चरखारी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया।पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर घटना में शामिल आरोपी शिवदानी अहिरवार पुत्र प्रागी अहिरवार, निवासी ग्राम गल्हिया थाना राठ हमीरपुर को मदारन देवी मंदिर की तरफ जाने वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया।