टिब्बी: टिब्बी इलाके में भीषण गर्मी और हीटवेव से जनजीवन बेहाल, चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर
कस्बे सहित क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव से आमजन का हाल बेहाल है। बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बीसीएमओ डॉ. रीतिका पारिक ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी चिकित्सकों के अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें मुख्यालय पर उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं।