हज़ारीबाग: हजारीबाग जिले के चरही के भाजपा कार्यालय जगदंबा परिसर में मनाया गया बलिदान दिवस
चरही के भाजपा कार्यालय जगदंबा परिसर में रविवार को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। उनके तस्वीर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित कर मुखर्जी के विचारों के बारे में जानकारी दी।कहा कि वह एक महान व्यक्ति थे। उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर राज्य और देश के हित में कार्य करने कीसंकल्प लेने की जरूरत है।