उंटारी रोड: विश्रामपुर विधानसभा से विधायक ने कांवरियों के जत्थे को रवाना किया, दी शुभकामनाएं
विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के लावाचंपा और पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड स्थित मुरमा खुर्द गांव से रविवार को पवित्र श्रावण मास के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। जत्थे को रवाना विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया एवं उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की गई।