खरगोन जिले के गोगावा थानाक्षेत्र के पिपलई तालाब में मकान मिस्त्री 30 वर्षीय भोला बंजारा निवासी दसनावल डूब गया। वह अपने दोस्त के साथ नहाने गया था। इस दौरान तैरते हुए गहरे पानी में चला गया। घटना शनिवार दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया अचानक डूबने पर वह हाथ हिलाने लगा। घटना की गोगांवा पुलिस को सूचना दी।