गोरखपुर: बड़हलगंज में धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में घायल महिला का वीडियो वायरल होने पर एसपी साउथ ने दी जानकारी
बड़हलगंज में धीरेंद्र शास्त्री का सत्संग चल रहा है। इस दौरान भारी भीड़ भी इकट्ठा हो गई है। इसी दौरान गोरखपुर के सोशल मीडिया पर लगातार एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की के सिर से खून बहता हुआ दिख रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से आरोप लगाया जा रहा है, कि लड़की पुलिस लाठी चार्ज में घायल हुए है।हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और घायल लड़की की तलाश भी कर रही है।