गोरखपुर: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम व आगामी पर्वों के मद्देनजर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर प्रशासन ने चलाया चेकिंग अभियान
एसपी जीआरपी अवधेश कुमार सिंह ने आगामी त्यौहारों और खास तौर से 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए आज गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान में डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरा, बम निरोधक दस्ता समेत जीआरपी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गोरखपुर जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह व उनके साथ तमाम पुलिस कांस्टेबल भी मौजूद रहे।