पटना ग्रामीण: बिहार में लगातार एनकाउंटर पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा, कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
राजधानी पटना और सिवान में हुए एनकाउंटर को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन ने सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे कहा कि बिहार में कानून की सरकार है जो भी शांति और कानून को तोड़ने का काम करेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी और ऐसी कार्रवाई से ही अपराधियों का मनोबल टूटेगा। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि एनकाउंटर से बिहार में अपराध की घटनाओं में कमी आएगी।