बड़ौद: जमीन बेचकर रजिस्ट्री के बाद नामांतरण न कराने, दस्तावेजों में कूटरचना कर धोखाधड़ी का आरोप
थाना बडौद से रविवार शाम 4 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी शेख कय्यूम निवासी बड़ौद ने शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2016 में सर्वे नंबर 1180 की भूमि पर 1000 वर्गफीट का प्लॉट सुजानलाल से रजिस्ट्री के माध्यम से खरीदा था। आरोप है कि सुजानलाल ने ईश्वर सिलोरिया, मुकेश शर्मा, मनोज भावसार और सुरेश बंजारा को भी इसी भूमि के अलग-अलग हिस्से विक्रय कर रजिस्ट्री