जहानाबाद: सदर अस्पताल में चोरी करते 2 चोर रंगे हाथों पकड़े गए, नगर थाना पुलिस के हवाले
जहानाबाद सदर अस्पताल के निर्माणाधीन भवन में चोरों ने करीब 1.5 लाख रुपये मूल्य का बिजली तार चोरी करने का प्रयास किया। बताया जाता है कि पांच चोर भवन में घुसे थे, तभी ठेकेदार के लोगों ने उन्हें देख लिया। इस दौरान तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि दो को पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। एवं मामले की जांच जारी है।