लातेहार: नारी शक्ति वंदन अधिनियम: महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम - उषा सिंह
लातेहार:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा भाजपा कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह ने कहा कि “सशक्त महिला, सशक्त समाज” की दिशा में यह अधिनियम एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा।