टिहरी: घनसाली मारपीट मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार, लोहे की रॉड बरामद
टिहरी के घनसाली में 24 सितंबर को हुई मारपीट के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है। मामले की तफ्तीश और गिरफ्तारियां 26 सितंबर को हुईं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।