बूंदी: 240 फोटो ट्रेप कैमरो से रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में होगी वन्यजीवों की निगरानी
Bundi, Bundi | Mar 6, 2024 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के कोर एवं बफर वन क्षेत्र की अब फोटो ट्रेप कैमरों से निगरानी की शुरुआत हो गई है। विभाग ने वनकर्मियों को प्रशिक्षण देकर 240 कैमरों से वन्यजीवों के अधिक विचरण वाले जंगलों में कैमरे लगाकर नियमित मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। टाइगर रिजर्व बनने के साथ ही विभाग बाघ सहित अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी को लेकर काफी सतर्क है।