बहराइच: चाईनपुरवा में तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की मौत, वह शौच के लिए गई थी
जिले के कोतवाली देहात थाना बेडनापुर की रहने वाली सीताया गांव के पास स्थित चाईनपुरवा में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में जुट गई है।