Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है विभिन्न योजनाओं का लाभ : सुमन सैनी -हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शिवाला रामकुंडी लाडवा में आयोजित जन कल्याण शिविर का किया उद्घाटन -उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉल व प्रदर्शनी का किया अवलोकन -लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश लाडवा, 17 जून। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। केंद्र व हरियाणा सरकार की नियत व नियति दोनों साफ है। जिससे देश व प्रदेश का हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। सरकार का संकल्प है कि गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा या बुजुर्ग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शिवाला रामकुंडी लाडवा में आयोजित जन कल्याण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके जन कल्याण शिविर का उद्ïघाटन किया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अवलोकन किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने एक-एक स्टाल पर जाकर योजनाओं की बारीकी से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उनसे क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों व योजनाओं के दिए जा रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो। पात्र लोगों को इनका लाभ पहुचना चाहिए। गांव में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर गांव वासी पहुंचें। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए। शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही पंजीकरण भी किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पहले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षो में सिस्टम में एतिहासिक बदलाव किए गए, जिससे आमजन का जीवन सरल एवं सुगम हो गया है। सरकार के सफल 12 सालों की योजनाओं की जानकारी देते हुए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिशा में ये जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना से लाभ से वंचित न रहे। इसी मकसद से सरकार आपके द्वार पहुंची है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी आमजनों को योजनाओं की सही प्रकार से जानकारी दी जाए और उनकी पात्रता के अनुसार पंजीकरण किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसमें 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में दर्शाई गई योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरमैन जसविंद्र जस्सी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, सचिव नीरज सैनी, सचिव संत कुमार, बीडीपपीओ विनोद कुमार, नायब सिंह पटाक माजरा, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा, अनिल माटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Thanesar, Kurukshetra | Jun 18, 2026

MORE NEWS

सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जा रहा है विभिन्न योजनाओं का लाभ : सुमन सैनी -हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शिवाला रामकुंडी लाडवा में आयोजित जन कल्याण शिविर का किया उद्घाटन -उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉल व प्रदर्शनी का किया अवलोकन -लाडवा विधानसभा के नागरिकों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश लाडवा, 17 जून। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि सरकार द्वारा पात्र व्यक्तियों तक विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। केंद्र व हरियाणा सरकार की नियत व नियति दोनों साफ है। जिससे देश व प्रदेश का हर वर्ग खुश नजर आ रहा है। सरकार का संकल्प है कि गरीब, किसान, मजदूर, महिला, युवा या बुजुर्ग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने शिवाला रामकुंडी लाडवा में आयोजित जन कल्याण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित करके जन कल्याण शिविर का उद्ïघाटन किया। इस शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अवलोकन किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने एक-एक स्टाल पर जाकर योजनाओं की बारीकी से जानकारी हासिल की। इसके साथ ही उनसे क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे कार्यों व योजनाओं के दिए जा रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि योजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन हो। पात्र लोगों को इनका लाभ पहुचना चाहिए। गांव में आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र सहित विभिन्न सेवाओं से जुड़ी शिकायतें लेकर गांव वासी पहुंचें। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने मौके पर ही संबंधित विभागों के कर्मचारियों को शिकायतों के निवारण के निर्देश दिए। शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान आईडी, किसान कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और साथ ही पंजीकरण भी किया गया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि पहले लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षो में सिस्टम में एतिहासिक बदलाव किए गए, जिससे आमजन का जीवन सरल एवं सुगम हो गया है। सरकार के सफल 12 सालों की योजनाओं की जानकारी देते हुए लगातार कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी दिशा में ये जनकल्याण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना से लाभ से वंचित न रहे। इसी मकसद से सरकार आपके द्वार पहुंची है। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी आमजनों को योजनाओं की सही प्रकार से जानकारी दी जाए और उनकी पात्रता के अनुसार पंजीकरण किया जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इसमें 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के तहत लगाई गई प्रदर्शनी में दर्शाई गई योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर एसडीएम अनुभव मेहता, मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरमैन जसविंद्र जस्सी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बलकार सिंह, सचिव नीरज सैनी, सचिव संत कुमार, बीडीपपीओ विनोद कुमार, नायब सिंह पटाक माजरा, पूनम सैनी, सन्नी कालड़ा, अनिल माटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। - Thanesar News