मंझनपुर: कुसभा गांव में दीवार पर मिट्टी थोपते समय महिला को सांप ने डसा, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती
कुसभा गांव निवासी संगीता देवी पत्नी हनुमान के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वह अपने घर में दीवार पर मिट्टी थोपने का काम कर रही थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के डसते ही संगीता देवी की हालत तेजी से बिगड़ने लगी, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।