सहसवान के मोहल्ला जहांगीराबाद के पास स्थित कांशीराम कालोनी में रहने वाली वृद्धा जावित्री (65) वर्ष का घर में शव मिला है। शरीर पर चोटों के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। एसपी ग्रामीण हिरदेश कठेरिया व सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे है।