सदर: दो घंटे में बिहार की दो गुमशुदा बच्चियां मिलीं, आदमपुर पुलिस ने परिवार को सौंपा
Sadar, Varanasi | Jun 25, 2026 बिहार से दर्शन के लिए आए एक परिवार की 14 और 15 वर्षीय दो बच्चियां राजघाट-भैसासुर घाट क्षेत्र में घूमने के दौरान लापता हो गईं। परिजनों की सूचना पर आदमपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य माध्यमों की मदद से दोनों बच्चियों को मात्र दो घंटे के भीतर खोज निकाला।