बिशुनपुर: बिशुनपुर पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ फरार आरोपियों के घर पर इश्तेहार चिपकाया, कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश
बिशुनपुर थाना क्षेत्र में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया। यह कार्रवाई अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी (JMFC), गुमला के निर्देश पर की गई।आरोपी सुभम कुमार साहू (पिता – रामसेवक साहू), निवासी ग्राम-रेहेटोली, थाना-बिशुनपुर, जिला-गुमला तथा चरकु उरांव शामिल है।