सिवनी: सिवनी में शिक्षकों ने विधायक दिनेश राय को सौंपा ज्ञापन, मांगों के समाधान की उठाई आवाज
Seoni, Seoni | Apr 8, 2026 सिवनी में मध्यप्रदेश शिक्षक संघ एवं अध्यापक-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय के कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा है। बुधवार को इस दौरान शिक्षकों की न्यायोचित मांगों के निराकरण के लिए विधायक से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।