भीलवाड़ा: पांसल तालाब में डूबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, अजमेर से चित्तौड़गढ़ जा रहा था ट्रक, नहाने उतरे थे तीन साथी
भीलवाड़ा बाईपास स्थित पांसल तालाब में शुक्रवार को नहाने उतरा एक मजदूर युवक मौत के आगोश में समा गया। ट्रक पर मजदूरी करने वाला यह युवक अपने साथियों के साथ गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में उतरा था, लेकिन गहराई का अंदाजा न होने के कारण वह डूब गया। बचाव दल ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।