कोंडागांव: पत्नी ने रंग गुलाल लगाने से किया मना, नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम किया
कोंडागांव जिले के माकड़ी क्षेत्र के ग्राम गारे निवासी 38 वर्षीय सगरु राम मरकाम ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार होली पर्व के अवसर पर मृतक शराब के नशे में अपनी पत्नी को रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ।जिसके बाद वह अपनी पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया।शाम को परिजनों ने देखा तो मृतक घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।